कला संकाय हेतु

महाविद्यालय की प्रवेश समिति को पूर्व से ही अवगत है कि इस वर्ष सभी प्रवेश (प्रथम वर्ष हेतु) नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार होने हैं अतः प्रवेश संस्तुत करते समय विषय चयन को लेकर अत्यन्त सावधानी से एवं नियमानुसार ही करें जिससे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय कोई त्रुटि न हो।
1. कला संकाय के विषयों को दो समूहों में बांटा गया है-
    मानवीकि एवं कला- अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र
    भाषा- हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू
2. बी0ए0 में प्रवेश के समय विषयों का चयन बहुत ही ध्यान से करना है।
3. छात्राओं को तीन मेजर तथा एक माइनर विषय का चयन करना होगा।
4. छात्रा को कम से कम दो मेजर विषयों का चयन अपनी संकाय से करना है। तथा एक मेजर विषय वह किसी भी संकाय का प्राप्त कर सकतीं हैं।
5. एक माइनर विषय का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म भरवाते समय बाद में कराया जायेगा।
6. इस वर्ष सामान्य हिन्दी, हिन्दी साहित्य को एक विषय हिन्दी में परिवर्तित कर दिया गया है।
7. इसी प्रकार सामान्य अंग्रेजी व अंग्रेजी साहित्य को अंग्रेजी में परिवर्तित कर दिया गया है।


विज्ञान संकाय हेतु

 इस वर्ष से प्रत्येक छात्रा को चार विषय पढ़ने अनिवार्य हैं अतः
1. B.Sc. ZBC की छात्र्राएं Zoology, Botany, Chemistry मुख्य विषय/ मेजर विषय के रूप में पढ़ेगीं।
माइनर विषय में वे हिन्दी, अंग्रेजी या अर्थशास्त्र में से किसी भी एक विषय का चयन कर सकती हैं, जिसका निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा बाद में कराया जायेगा।
2. B.Sc. PCM की छात्राएं Physics, Chemistry, Math  मुख्य विषय/ मेजर विषय के रूप में पढ़ेगीं।
माइनर विषय में वे हिन्दी, अंग्रेजी या अर्थशास्त्र में से किसी भी एक विषय का चयन कर सकती हैं, जिसका निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा बाद में कराया जायेगा।


नोट:
01. शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ना होगा, जिसे स्नातक के सभी वर्षों में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
02. पर्यावरण विषय को भी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ना होगा, जिसे स्नातक के किसी एक वर्ष में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। किसी एक वर्ष में उत्तीर्ण करने के उपरान्त अन्य वर्षों में इसे उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

website designed by WEB EYE MASTER